Faridabad News: मोबाइल एक्सरे वैन गांवों में घूमकर टीबी रोगियों की जांच करेगी
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया की ओर से फरीदाबाद में स्वस्थ हरियाणा परियोजना की शुरुआत की गई है। यह परियोजना राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के समन्वय से संचालित की जाएगी। इसके तहत मोबाइल एक्स-रे वैन से जिले के गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की जांच, शीघ्र पहचान, निदान और उपचार के लिए मरीजों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना के तहत ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया की टीम ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में एक्स-रे मशीन से लैस मोबाइल एक्स-रे वैन के माध्यम से मौके पर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। एक्स-रे जांच के आधार पर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी। संदिग्ध मरीजों के आगे की जांच के लिए थूक के नमूने भी एकत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.