फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- मेवला महाराजपुर की झुग्गियों में आग Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। मेवला महाराजपुर इलाके में दीपावली की देर रात रॉकेट के कारण करीब 15 झुग्गियों में आग लग गई। रात करीब तीन बजे हुए इस हादसे के बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। आग की चपेट में आने से लोगों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की 10 से 12 गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Banda News: आतिशबाजी के बीच कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान जानकारी के अनुसार दीपावली की देर रात करी...