Faridabad News: मेवला महाराज फ्लाईओवर पर ऑटो पलटने से चार घायल
फरीदाबाद, जुलाई 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे के मेवला महाराज फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का बीके सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद घायल की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली ताजपुर पहाड़ी निवासी हरीचंद्र ने बताया कि वह द ग्रेट आनन में नौकरी करता है। उसके साथ मीठापुर निवासी नवीन मोलड़बंद निवासी अंशुल भी उसकी कंपनी में कार्यरत हैं। सात जुलाई की रात करीब 2:30 बजे वह तीनों अपने घर जाने के लिए ऑटो में सवार होकर निकले थे। ऑटो को दिल्ली संगम विहार कॉलोनी निवासी कन्हैया चला रहा था। करीब 3:30 बजे जब ऑटो मेवला महाराज फ्लाईओवर पर चढ़ रहा था, तभी पीछे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.