फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के छात्रों के पास स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले का एक दिन शेष रह गया है। सोमवार देर रात दाखिला पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद पहली मेरिट सूची में शामिल छात्र फीस भुगतान नहीं कर सकेंगे। करीब चार दिनों तक फीस भुगतान प्रक्रिया में जिले में महज 1500 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है, जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग ने करीब चार हजार सीट पर दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी की थी। संभवतया सोमवार को अंतिम दिन यह आंकड़ा तीन हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने 22 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की थी। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को फीस भुगतान कर दाखिला सुनिश्चित करने के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद दूसरे दौर की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। 28...