Faridabad News: मेडिकल स्टोर में आग लगने से दवाइयां राख
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सारन थाना क्षेत्र की पर्वतीय पुलिस चौकी के अंतर्गत सुभाष चौक स्थित बालाजी हेल्थ केयर मेडिकल स्टोर में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। दुकान से तेज धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान में बड़ी मात्रा में दवाइयां और मेडिकल उपकरण रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मेडिकल स्टोर का संचालन सुभाष चौक के पास बालाजी हेल्थ केयर के नाम से मेडिकल स्टोर है। संचालक के अनुसार, उन्होंने रविवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद की थी और घर चले गए थे। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद आसपास के दुकानदारों ने उन्हें फोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.