Faridabad News: मुनाफे का झांसा देकर ठगी में खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। स्टॉक मार्केट में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 36.87 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहाबाद, हरियाणा निवासी 25 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। आरोपी ने ठगी की रकम के लेन-देन के लिए 'हैलो टैन' नामक फर्म का बैंक खाता उपलब्ध कराया था। पुलिस इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके पास एक अज्ञात व्हाट्सऐप नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे स्टॉक मार्केट में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.