फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने घरों में डकैती, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय पारदी गिरोह के सात सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो आरोपियों सतबीर और प्रताप के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कट्टा, दो कारतूस, दो बड़े चाकू, दरवाजे तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले दो सरिये, दो गुलेल और 17 कंचे बरामद किए हैं। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि 10 अक्तूबर की रात अपराध शाखा सेक्टर-16 प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के एक गिरोह के छह से सात सदस्य गांव सोतई के नजदीक आगरा नहर पुल के पास किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे...