फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। होडल के सरकारी कॉलेज में रविवार 26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) होडल बलीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में हर पात्र व्यक्ति की पहचान कर सरकार की अंत्योदय उत्थान से संबंधित योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मेलों में चिन्हित लाभपात्रों को एक स्थान पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। एसडीएम बलीना ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना प्रदेश में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लागू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से जरूरतमंद को आर्थिक रूप से लाभान्वित करना है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: परिवार पहचान पत्र की समस्याओं के स...