फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- Faridabad News: बर्तन-कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल शोरूम में भी जमकर खरीदारी, 2000 करोड़ रुपये के कारोबार का दावा गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के बाजारों में धनतेरस पर शुक्रवार को जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से देर शाम तक सदर बाजार, सेक्टर-31, सेक्टर-14, एमजी रोड और सोहना रोड के शोरूम से लेकर मॉल में खरीदारों की भीड़ लगी रही। किसी ने सोने-चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने नए आभूषणों के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं। वहीं बाजारों में सुरक्षा को लेकर महिला-पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे। किसी भी वाहन को बाजारों में प्रवेश नहीं करने दिया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: बाजारों में उमड़ा खरीदारों का हुजूम, देर रात तक रही रौनकसोने-चांदी और आभूषणों की खरीदारी धनतेरस पर सोने-चांदी के बाजार में खरीदारों ने जमकर खरीदा...