फरीदाबाद, जुलाई 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा नौंवी का छात्र मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव प्रਹਿਲादपुर के पास हुई। मृतक की पहचान मूल रूप से पलवल जिले के गांव भवन नगला हसनपुर निवासी सागर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले शख्स की हुई शिनाख्त हादसे का विवरण वह नौवीं कक्षा का छात्र था और अपनी मां के साथ गांव प्रहलादपुर स्थित अपनी ननिहाल में घूमने आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, बुधवार को क्षेत्र में बिजली नहीं होने के कारण सागर गांव के कुछ छोटे बच्चों के साथ रात करीब नौ बजे रेलवे ट्रैक की ओर घूमने चला गया। बताया जा रहा है कि उस समय सागर ने कानों में ईयरफोन लगाए हुए थे और रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। इसी दौरान पीछे से एक माल...