Faridabad News: मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ मामला दर्ज
फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव कांवरका में शाम के समय हुए झगड़े में कुलदीप नामक युवक पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कुलदीप के सिर में गंभीर चोट आई और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद पांच नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी विजयपाल के अनुसार कांवरका गांव निवासी प्रदीप दी शिकायत में बताया कि शाम करीब 6 बजे उसका भाई कुलदीप टहलने के लिए निकला था। जब कुलदीप गांव के सरपंच के घर के पास पहुंचा तो राहुल, सुमित, सुलेन्द्र, हिमांशु, दीपक और 2-3 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हिमांशु ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई। शिकायत में 1750 रुपये लूटने और कट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.