Faridabad News: मां भगवती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव में बुधवार को पंडित गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी का आयोजन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।इस दौरान गणेशोत्सव के पंडाल में बप्पा के भक्तों की भारी भीड़ रही। एक के बाद एक भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने लगे। पंडित गोविंद पाठक के अलावा भजन गायक योगेश प्रजापति ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत सेवा में अजीत भारद्वाज एवं प्रेम माहौर ने सहयोग दिया। इस अवसर पर राम मंदिर वशिष्ठ हाइट्स के मुख्य पुजारी पंडित कुंजबिहारी शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे。 यह भी पढ़ें- Bareily News: गणेश ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.