फरीदाबाद, सितम्बर 17 -- Faridabad News: - पुलिस ने समझाबुझा कर करवाया शांत, मांगे माने जाने पर समाप्त किया प्रदर्शन फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-31 स्थित मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली एक कंपनी की महिला कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कुछ महिला कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने और भत्तों से संबंधित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष था। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कंपनी के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को समझाकर स्थिति को संभाला। बाद में कंपनी ने उनकी मांगें मान ली, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया。

महिला कर्मचारियों का आरोप प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों क...