फरीदाबाद, अगस्त 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। गुरुग्राम मार्ग पर मांगर पुलिस चौकी के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में जान गवां चुके दो भाइयों की बहन ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में अखिलेश मौर्या और अवधेश मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी बहन सरोज को गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान सरोज की भी मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरी बहन राजकुमारी का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है。 यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन के अगले ही दिन तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, तीन भाई-बहन की मौत; चौथे की हालत गंभीरशनिवार सुबह हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गुरुग्राम मा...