फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने और निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से 77 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दिल्ली के शहादरा स्थित बिहारी कॉलोनी निवासी आदित्य आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-3 फरीदाबाद निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि चार सितंबर को उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में समाचार संबंधी चैनल और ग्रुप को फॉलो करने के टास्क दिए गए। महिला ने जब टास्क पूरे किए तो उसके खाते में 120 रुपये भेजे गए। रकम मिलने के बाद महिला को ग्रुप में चल रही...