Faridabad News: महिला से एक लाख रुपये की साइबर ठगी
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। ऑनलाइन खरीदारी से जुड़े मामले में कस्टमर केयर नंबर तलाशना ओल्ड फरीदाबाद की एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने खुद को मीशो का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर पहले उससे संपर्क किया और समस्या का समाधान करने के बहाने व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेज दी। महिला के फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही आरोपियों ने उसके मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर लिया और पंजाब नेशनल बैंक के खाते से तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। ओल्ड फरीदाबाद निवासी चान्दनी गर्ग ने साइबर क्राइम सेंट्रल थाने में दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को उन्हें मीशो ऐप से खरीदे गए कुर्ते को बदलवाना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर मीशो कस्टमर केयर नंबर तलाशा। सर्च के दौरान मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.