फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। हरियाणा सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने 5 नवंबर तक सिफारिशें आमंत्रित की हैं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये तथा कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार में 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत...