फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वीविंग सिनर्जीज ट्रस्ट और फरीदाबाद लेडीज क्लब की ओर से नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल में महिला सशक्तिकरण को लेकर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वहीं, पारंपरिक परिधानों, डांडिया और गरबा की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस दौरान लोगों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। वीविंग सिनर्जीज ट्रस्ट की संस्थापक हरप्रीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन एनआईटी-5 की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उत्तम ने किया। इस दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों के उत्पादों क...