फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: नूंह,सरसमल। हरियाणा सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वर्ष 2026-27 के लिए महिला राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि इच्छुक महिलाएं पांच नवंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav पर आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कूरियर या अन्य ऑफलाइन माध्यम...