फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। गांव कुरेशीपुर में 23 वर्षीय महिला पर खौलता पानी डालकर उसे गंभीर रूप से झुलसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी ललिता और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है। आरोप है कि ललिता और धर्मेंद्र ने महिला को बेटी की तरह रखने और बाद में अपने घर से शादी कर विदा करने का भरोसा देकर करीब दो महीने पहले अपने साथ रखा था। बाद में युवती को पता चला कि उसकी शादी एक बुजुर्ग व्यक्ति से कराने के लिए तीन लाख रुपये में उसका सौदा किया गया है। महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों से उसका विवाद होने लगा。 यह भी पढ़ें- युवती पर खौलता पानी डाल...