फरीदाबाद, अगस्त 26 -- Faridabad News: पलवल, धनंजय चौहान। होडल थाना इलाका स्थित बैंक से रुपए निकालने गई महिला को चकमा देकर अज्ञात व्यक्ति उसके 50 हजार रुपए लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। होडल की कुंडा कालोनी निवासी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 25 अगस्त को वह और उसकी मां बैंक से रुपए निकालने के गए थे। बैंक में उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसे कहने लगा कि उसकी रुपए निकालने की पर्ची वह भर देगा। महिला ने उक्त व्यक्ति को कहा कि उसे सिर्फ 10 हजार रुपए की जरूरत है लेकिन उक्त व्यक्ति ने उसे कहा कि 10 हजार रुपए नहीं निकल सकते एक बार में 50 हजार रुपए ही निकलते हैं। पहले आप 50 हजार रुपए निकाल लो बाद में 40 हजार रुपए वापस जमा कर देना। महिला ने उसके कहने से 50 हजार रुपए निकाल लिए और उनमें से 40 हजार रुपय...