फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-10 मार्केट में सब्जी मंडी से घर लौट रही 75 वर्षीय सेवानिवृत्त वाइस प्रिंसिपल के गले से बाइक सवार दो युवक सोने और चांदी की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात 25 नवंबर की दोपहर करीब 3:15 बजे की है। पीड़िता स्टार प्रॉपर्टी के पास पहुंची थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-10 निवासी ऊषा किरण बोहरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं और अपने परिवार के साथ सेक्टर-10 में रहती हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं, जो विदेश में रहते हैं। 25 नवंबर को वह सेक्टर-10 की सब्जी मंडी से खरीदारी कर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान स्टार प्रॉपर्टी के पास पीछे से मोट...