फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने बादशाहपुर गांव में सोमवार को हुई छह महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में ससुरालियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अंतिम संस्कार के लिए महिला का शव लेने के लिए बीके अस्पताल परिसर में मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़ गए। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पलवल के देवली गांव निवासी 28 वर्षीय अंजलि की शादी करीब सात वर्ष पूर्व बादशाहपुर निवासी मनोज से हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। सोमवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके वालों ने आरोप लगाया था कि अंजलि कुछ दिन पहले मायके आई थी। ससुराल पक्ष ने उसे चार दिन बाद लौटने के लिए कहा था, लेकिन वह सात दिन बाद वापस गई। इस...