फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले की 1108 आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं माताओं को स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित सेवाओं के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के प्रथम दिन माताओं, बच्चों एवं स्थानीय समुदाय को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ते हुए पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। दूसरे दिन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के समय पर टीकाकरण, एनीमिया की रोकथाम तथा बच्चों की वृद्धि एवं विकास की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। तीसरे दिन माताओं के साथ संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य, महिला एव...