Faridabad News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेंट्रल थाना पुलिस ने अजरौंदा मंडी के पास महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान हरिराम अहीरवार के रूप में हुई, जो वर्तमान में सेक्टर-22 मुजेसर में रह रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हरकतों से राहगीरों और महिलाओं को परेशानी हो रही थी। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: हंगामा और अश्लील हरकतों के आरोप में छह गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.