फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में आयोजित मैराथन में रविवार को महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने मैराथन में शामिल होकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मैराथन में युवाओं ने भी पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में दौड़ को लेकर खासा उत्साह नजर आया। मैराथन मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उनका उत्साह बढ़ाया। मार्ग पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर धावकों का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मैराथन के दौरान चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था इस दौरान पूरे मार्ग पर उ...