फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ वर्षों में शादी समारोह पर होने वाला खर्च दोगुने से अधिक हो गया है। इसके बावजूद अगले वर्ष शादी के लिए शुभ तारीखों को लेकर होटल, रिसॉर्ट और बैंक्वेट हॉल में बुकिंग की मारामारी शुरू हो गई है। नवंबर और दिसंबर के प्रमुख मुहूर्तों पर शहर के अधिकांश प्रमुख वेडिंग वेन्यू लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। अब लोग जनवरी-फरवरी के साथ अप्रैल और मई की शादी की तारीखों के लिए भी अभी से बुकिंग करा रहे हैं। शादी समारोह में सबसे बड़ा खर्च खान-पान पर होता है। कुछ वर्ष पहले तक जिस सामान्य थाली की कीमत करीब 800 रुपये प्रति प्लेट थी, वही अब 1200 रुपये या उससे अधिक में मिल रही है। इसके अलावा सजावट, फूल, डीजे, फोटोग्राफी, मे...