फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर एकॉर्ड अस्पताल की ओर से स्ट्रोक के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों, आसपास की सोसाइटियों के सदस्यों और सामुदायिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने लोगों को स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण पहचानने और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की नर्सिंग टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्ट्रोक के लक्षणों और समय पर चिकित्सा सहायता लेने का संदेश दिया। इसके साथ ही इंटरैक्टिव ब्रेन क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अचानक चेहरा झुकना या अंग सुन्न हो...