फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आयुष विभाग की ओर से बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि को आयुष विभाग द्वारा तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार ने बीमित व्यक्तियों और लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईएसआईसी अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की दी जानकारी आयुर्वेद विशेषज्ञ ...