फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। ओल्ड फरीदाबाद के बाबा नगर में अंजुमन इस्लामिया संस्था के संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है। मदरसे के संचालन को लेकर बैठक कर रहे लोगों के साथ मारपीट और मदरसे के हेड मास्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कई लोगों के खिलाफ सेक्टर-19 पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता अत्ताउल्लाह ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया संस्था स्कूल, मदरसा, मस्जिद और कब्रिस्तान की देखरेख करती है। बाबा नगर में संस्था का मदरसा संचालित है, जहां करीब 70 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और सात से आठ कर्मचारी कार्यरत हैं। आरोप है कि संस्था के संचालन और कब्जे को लेकर कुछ लोगों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

हेड मास्टर को धमकी देने का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि...