फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एनआईटी-दो स्थित महाकाली मंदिर के बाहर चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर एक श्रद्धालु का पर्स चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी-5 निवासी लोकेश कुमार पाहवा ने बताया कि वह मंदिर के बाहर प्रसाद बांट रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका पर्स निकाल लिया। पर्स में 3,200 रुपये नकद, एक ग्राम सोने का सिक्का, छह बैंक कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की आरसी, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना 25 जुलाई की शाम की है। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...