फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को स्मार्ट सिटी के मंदिरों में मां भगवती के जयकारे गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। घरों में भी शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र पर्व की शुरुआत हुई। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। दिनभर पूजा-अर्चना, आरती और मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक माहौल बना रहा। शाम को कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और चौकी के आयोजन किए गए। भक्त माता के दर्शन के लिए पूरे दिन लंबी लाइनों में लग रहे रहे और माता के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। नवरात्र के पहले दिन स...