फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर रविवार को आयोजित खुले दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। सड़क, पानी, सफाई, बिजली और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया। खुले दरबार में तिगांव विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक पहुंचे। लोगों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे सामने रखे। कई मामलों में संबंधित विभागों से जानकारी ली गई, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और लंबित कार्...