फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन शुक्रवार को होगा।सुबह 9:00 बजे भाकरी एचपीजीसीएल भूमि, पाली में पौधरोपण होगा। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम जिला गुरुग्राम में आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतास मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिला वन अधिकारी झल्कार उयके ने बताया कि जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा सरकार में स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल बतास मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। फिरोजपुर झिरका सरकारी स्कूल में वन महोत्सव आज...