फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुरी चौक स्थित ग्रीन बेल्ट के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापेमारी की और जनता कॉलोनी निवासी मनीष को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 9,200 रुपये मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...