Faridabad News: भूजल स्तर में सुधार के लिए छह तालाबों की सफाई होगी
फरीदाबाद, अगस्त 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वार्ड-44 के अंतर्गत आने वाले तीन गांवों के छह तालाबों की सफाई और पानी निकासी का काम कराया जाएगा। मलेरना, साहूपुरा और मुजेड़ी गांवों के तालाबों से गाद निकालने के साथ इनमें जमा पानी की निकासी की जाएगी। इस काम पर करीब 1 करोड़ 72.90 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। कार्य को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गांव मलेरना, साहूपुरा और मुजेड़ी के तालाबों में लंबे समय से गाद जमा है। इससे तालाबों की गहराई और पानी सहेजने की क्षमता कम हो गई है। बारिश के दौरान अधिक पानी आने पर जलभराव की स्थिति बनती है। तालाबों में पानी जमा रहने से आसपास के लोगों को परेशानी होती है। गाद और जमा पानी के कारण तालाबों का बेहतर उपयोग भी नहीं हो पा रहा है, जिसे देखते हुए नगर निगम ने इनकी सफाई की तैयारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.