Faridabad News: भीकम कॉलोनी के लोग चार महीनों से सीवर समस्या से परेशान
फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। भीकम कॉलोनी की गली नंबर-14 में पिछले चार महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। गली में गंदा पानी जमा होने और सड़क पर गड्ढा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों का आरोप है कि गली में सीवर का ढक्कन तक नहीं लगाया गया है। पानी भरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता और आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पार्षद और संबंधित विभाग के कर्मचारी समस्या का स्थायी समाधान कराने को तैयार नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशाननगर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.