फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। हरियाणा सरकार 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे और करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच हरियाणा स्टाइल कबड्डी मुकाबला होगा। कुश्ती प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...