फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: पलवल, सरसमल। भारत विकास परिषद पलवल शाखा ने शनिवार को पातली गेट स्थित दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह में वरिष्ठ शिक्षिका ममता और नौ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन परिषद के संस्कार संयोजक डॉ. विकास मित्तल ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष सतीश कौशिश, शाखा अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा और कोषाध्यक्ष राजेंद्र बंसल ने सम्मान प्रदान किया। सम्मानित विद्यार्थियों में नंदनी, उर्वषी, अलिशा, हर्षी, भावना, गौरव, प्रिंस, देवेंद्र और तनिषा शामिल रहे。

गुरु और विद्यार्थी प्रांतीय अध्यक्ष सतीश कौशिश ने कहा कि गुरु विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उनके चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण कर...