फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने रोजगार देने के बजाय लोगों से रोजगार छीनने का काम किया। जिससे युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। संजय दत्त रविवार को सेक्टर-12 सेंट्रल पार्क में ओजीत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला और लखन सिंगला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजय दत्त ने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने बार-बार भाजपा को समर्थन दिया, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार की लोगों के प्रति जवाबदेही दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में महिलाओं को आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में खुशबू खान को ब्लॉक अध्यक्ष बनाय...