फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-56 निवासी युवती से भाई बनकर एक लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर थाना एनआईटी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को चार सितंबर को फिरोजपुर झिरका और अलवर से पकड़ा। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। 25 जुलाई को युवती के पिता के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन युवती ने उठाया तो कॉल करने वाले ने खुद को उसका भाई बताया और पांच हजार रुपये भेजने के लिए कहा। इसके बाद उसने युवती के मोबाइल पर एक स्कैनर भेजा। युवती ने स्कैनर के जरिए 20 हजार रुपये भेज दिए। कॉल करने वाले ने रुपये नहीं पहुंचने की बात कहकर दूसरा स्कैनर भेज दिया। इसके बाद अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय और अमरजीत के रूप में हुई ह...