फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। हरियाणा सरकार की हाउस टैक्स ब्याज माफी योजना का फिरोजपुर झिरका में अच्छा असर देखने को मिला है। योजना का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने बकाया हाउस टैक्स जमा कराया। इसके चलते नगर पालिका के खाते में करीब 40 लाख रुपये का राजस्व जमा हुआ है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार सरकार ने बकाया हाउस टैक्स पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह माफ कर केवल मूल कर राशि जमा कराने की सुविधा दी थी। इसके बाद नगर पालिका की ओर से लोगों को योजना की जानकारी देने और समय पर टैक्स जमा कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लंबे समय से लंबित कर का भुगतान किया। नगर पालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, टैक्स क्लर्क नासिर हुसैन, प्रताप सिंह और बृजमोहन ने बताया कि व...