फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी। अगले वर्ष फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षाओं के लिए नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन संबंधित विद्यालयों के मुखिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...