Faridabad News: बोरवेल से 10 घंटे बाद निकाली गई मासूम नेहा, मौत
फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सीही गांव में रविवार शाम करीब छह बजे 250 फीट गहरे पुराने बोरवेल में गिरी तीन साल की नेहा आखिर जिंदगी की जंग हार गई। करीब दस घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब चार बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला। बाहर निकालते समय बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तक किसी प्रकार की शिकायत किसी के खिलाफ नहीं दी है। ट्रैक्टर पर खेलते समय फिसला पैर, सीधे बोरवेल में गिरी मासूम यह भी पढ़ें- बोरवेल में गिर गई थी 3 साल की नेहा; 10 घंटे चले रेस्क्यू के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.