फरीदाबाद, जुलाई 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चौधरी छोटूराम सेवा समिति खेड़ी कलां की बैठक प्रधान सत्यपाल नरवत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विकास कार्यों को करवाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मिलने का निर्णय लिया गया। एजेंडा पर विचार रखते हुए प्रधान सत्यपाल नरवत ने कहा कि खेड़ी कलां गांव के दोनों प्राथमिक स्कूलों के नए भवन बनने हैं। श्मशान घाट का रास्ता जिसमें पानी भरा रहता है। उसका भी निर्माण होना है। बस स्टैंड पर स्थित चौधरी छोटूराम सामुदायिक केंद्र की मरम्मत का कार्य लंबित है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां को अपग्रेड कराकर 200 बेड का कराना है। स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य होना है। जिनकी फाइल स्वीकृति के लिए निदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा को भेजी गई है। इन सभी कार्यों क...