Faridabad News: बूंदाबांदी से चार डिग्री गिरा तापमान, सर्दी का एहसास
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में शनिवार को हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं ठंडी हवाओं ने गुनगुनी ठंड का अहसास कराया। मौसम में बदलाव के बीच दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। पिछले कुछ दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से जूझ थे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे लोग काफी परेशान थे, शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से आसमान में बादल छाये है। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली, जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। शाम को काले घने बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.