फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रीनफील्ड कॉलोनी और सेक्टर-45 के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बुढ़िया नाले पर चार लेन पुल बनाया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पुल निर्माण के लिए प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। योजना पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। डीपीआर को अंतिम रूप देने के बाद बजट की मंजूरी और टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल, ग्रीनफील्ड कॉलोनी और सेक्टर-45 आसपास स्थित हैं, लेकिन दोनों के बीच से बुढ़िया नाला गुजरने के कारण सीधा संपर्क नहीं है। नाले पर पुल नहीं होने से लोगों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें सूरजकुंड रोड या राष्ट्री...