फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: - व्यस्ततम बीके चौक के पास दिनदहाड़े हुई घटना फरीदाबाद, संवाददाता। दांतों के डॉक्टर को दिखा कर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को डरा धमकाकर दो बदमाशों ने उनके सोने के कुंडल उतरवा लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस में की है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीके चौक के पास बुजुर्ग महिला से कुंडल उतरवाए एसजीएम नगर निवासी गुरमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी मां 65 वर्षय पुष्पा देवी बुधवार को दांतों के डॉक्टर के पास गई थी। नीलम चौक से उन्होंने बीके चौक तक का ऑटो किया और दोपहर करीब पौने दो बीके चौक पर ऑटो से उतर गई। इस दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने उनसे कुछ बात की, जिसके बाद पुष्पा देवी वहां से चल दीं। आरोप है कि दोनों युवक उनके पीछे पीछे चलने लगे। थोड़ी आगे चलकर उनके से...