फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में एटीएम में मदद करने के बहाने एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 1लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र प्रसाद जोशी, निवासी अशोका मेन, सराय फरीदाबाद ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को वह अशोका मेन मार्केट स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गए थे। एटीएम चलाने में दिक्कत होने पर उनके पीछे खड़े एक युवक ने मदद करने की पेशकश की। युवक ने उनका एटीएम कार्ड मशीन में लगाकर पिन डलवाया, जिसके बाद 10 हजार रुपये निकल आए। उसने कार्ड वापस भी कर दिया, जिससे उन्हें कोई शक नहीं हुआ।

शिकायतकर्ता की जानकारी शिकायतकर्ता के अनुसार, घर पहुं...