फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 स्थित लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी बीपीटीपी प्राइड में शुक्रवार को डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से भवन निर्माण योजना के उल्लंघन और भवनों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने करीब 20 आवासीय प्लॉट/भवनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की। इनमें मुख्य रूप से स्टिल्ट एरिया का निर्धारित मानकों के विपरीत इस्तेमाल किया जा रहा था। डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची। टीम को देखते हुए लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा कर दूर कर दिया। इस दौरान टीम ने संबंधित भवनों में किए गए अनधिकृत निर्माण वाले हिस्सों को छोटी मशीनों से ढहा दिया। विभाग की ...